Prince Yadav Death: खान सर कोचिंग विवाद से कनेक्शन कद्दावर नेताओं के साथ संबंध जानिए कौन थे प्रिंस यादव

Prince Yadav Death: पटना के ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. नेपाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और उनके कमरे में मौजूद उसके 6-7 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अभी भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और सस्पेंस बना हुआ है. इस खबर आने के बाद प्रिंस यादव के बारे में लोग जानना चाहते हैं कि वे क्या करते थे और नेपाल क्यों गए थे? आइए इस मौत की मिस्ट्री के बारे में जानते हैं और साथ ही यह भी कि प्रिंस यादव कौन थे, उनके किन कद्दावर नेताओं से संबंध रहे.

Prince Yadav Death: खान सर कोचिंग विवाद से कनेक्शन कद्दावर नेताओं के साथ संबंध जानिए कौन थे प्रिंस यादव