सनातनी शिखा बंधन क्यों करते हैं क्या है धार्मिक वैज्ञानिक और चिकित्सकीय कारण क्या है इसका मंत्र
सनातनी शिखा बंधन क्यों करते हैं क्या है धार्मिक वैज्ञानिक और चिकित्सकीय कारण क्या है इसका मंत्र
Indian religious tradition Shikha Bandhan : भारतीय परंपराओं में कई ऐसे प्रतीक हैं जिन्हें हम प्रतिदिन देखते हैं, लेकिन उनके अर्थ पर शायद ही कभी ठहरकर सोचते हैं. सनातन परंपरा के मानने वालों (विशेषकर ब्राह्मणों) द्वारा सिर के पीछे रखी जाने वाली शिखा भी ऐसा ही एक प्रतीक है. सामान्य नजर से देखने पर यह केवल बालों की एक चोटी लगती है, लेकिन शास्त्रों, सामाजिक परंपराओं और आध्यात्मिक विचारों में इसका अर्थ कहीं अधिक गहरा है. शिखा को धर्म, अनुशासन, चिकित्सा विज्ञान, और आत्मचेतना से जोड़कर देखा गया है, यही कारण है कि इसे सदियों तक ब्राह्मण पहचान का अहम हिस्सा माना गया.