पंजाब में प्रियंका की वो ताली और हंसी क्या भूल पाएंगे बिहारवासीबड़ी है चुनौती
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी आगामी 26 और 27 अगस्त को शामिल होंगीं. मगर 2022 के पंजाब विवाद ने बिहार की राजनीति को गर्म करना शुरू कर दिया है. तब चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी-बिहार वाले बयान पर प्रियंका गांधी की मुस्कुराहट और उनकी ताली वायरल हुई थी. अब विरोधी इसे बिहार में हथियार बना रहे हैं. सवाल यह है कि बिहार में अपनी मजबूती के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस नेता के इस प्रकरण को क्या बिहारवासी भूल पाएंगे?
