President Election: गिरिराज सिंह की सोनिया गांधी से अपील- द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल

President Election: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि ओडिशा की द्रौपदी मुर्मू यदि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पर बैठती हैं तो महिला और अनुसूचित जनजातियों के सशक्तिकरण का इससे बड़ा कोई और उदाहरण नहीं हो सकता है

President Election: गिरिराज सिंह की सोनिया गांधी से अपील- द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल
नई दिल्ली/पटना. केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि ओडिशा की द्रौपदी मुर्मू यदि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पर बैठती हैं तो महिला और अनुसूचित जनजातियों के सशक्तिकरण का इससे बड़ा कोई और उदाहरण नहीं हो सकता है. उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिन विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हों को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में उतारा है, उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि हर चीज में राजनीति करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्षों के बाद एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं. उन्होंने कहा कि वो अब भारत की ‘गौरव’ हैं इसलिए कांग्रेस को उनका समर्थन करना चाहिए. साथ ही सभी विपक्षी दलों को भी उनका समर्थन करना चाहिए. गिरिराज सिंह ने इस अवसर पर याद दिलाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने इससे पहले वर्ष 2017 में रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था जो दलित समुदाय से आते थे. उन्होंने कहा कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उममीदवचार बनाकर एक बार फिर समाज के पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण का संदेश दिया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से राष्ट्रपति चुनने में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का अनुरोध किया है (फाइल फोटो) बता दें कि चौंसठ वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार की रात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने प्रेस ब्रीफिंग कर एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था. द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. वो झारखंड की पहली राज्यपाल थीं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है. यदि वो यह चुनाव जीतने में सफल होती हैं तो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. (भाषा से इनपुट) ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Bihar News in hindi, Draupadi murmu, Giriraj singh, President of IndiaFIRST PUBLISHED : June 22, 2022, 21:18 IST