Bankipur Byelection: क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी जानिए जमीनी समीकरण

Bankipur Bypoll Prashant Kishor : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने अपने सूत्रधार प्रशांत किशोर को आधिकारिक तौर पर चुनावी मैदान में उतार दिया है. इस घोषणा के साथ ही विपक्षी खेमे से भी चौंकाने वाले सियासी संकेत मिले कि विपक्षी खेमा एक हो सकता है. लेकिन राजद और कांग्रेस की अलग-अलग दावेदारी सामने आई है और इसके साथ ही बिहार की राजनीति भी नई दिशा की ओर बढ़ने के संकेत दे रहे हैं. दरअसल, कांग्रेस ने इशारा किया था कि वह पीके के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, जबकि आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. वहीं, इस फैसले के साथ ही महागठबंधन में दरार के संकेत सामने आ गए हैं. ऐसे में यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या महागठबंधन के भीतर दो प्रमुख दलों के दुराव के बीच प्रशांत किशोर भाजपा के उस किले को ढहा पाएंगे, जहां पिछले तीस साल से कमल खिलता आ रहा है? सवाल यह कि क्या सारे समीकरण को बदलते हुए जनता का मिजाज बदलेगा और क्या बांकीपुर कोई नई सियासी कहानी लिखने जा रहा है?

Bankipur Byelection: क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी जानिए जमीनी समीकरण