असम में बाढ़ का प्रचंड प्रहार: 810 गांव पानी में समाए 6 जिलों में 654 लाख लोग बेहाल 66 ने गंवाई जान
असम में पिछले कई दिनों से मचे जलप्रलय के बीच राहत की पहली किरण दिखाई दी है. अधिकांश बाढ़ प्रभावित इलाकों में रातभर बारिश न होने के कारण नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है, जिससे स्थिति में मामूली सुधार दर्ज किया गया है. हालांकि, कुदरत का कहर पूरी तरह थमा नहीं है.