केजरीवाल के ई-20 टाउनहॉल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका 7 लाख लोगों ने लाइव आकर दिया बड़ा मैसेज
ई-20 पेट्रोल के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के टाउनहॉल ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दिल्ली में हुए इस इवेंट को यूट्यूब पर एक साथ 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा. इसी समय पीएम मोदी के लाइव इवेंट में सिर्फ 3 हजार लोग जुड़े थे. आम आदमी पार्टी इसे दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रैली बता रही है. लोग अब अपने वाहनों के इंजन और माइलेज को लेकर काफी अलर्ट हैं.