दिल्ली का मरीन ड्राइव 9 KM तक रेड लाइट सिग्नल फ्री 15 मिनट में मयूर विहार से AIIMS सटासट भागेंगी BMW-फरारी
दिल्ली का मरीन ड्राइव 9 KM तक रेड लाइट सिग्नल फ्री 15 मिनट में मयूर विहार से AIIMS सटासट भागेंगी BMW-फरारी
Barapullah Elevated Corridor Phase-3: दिल्ली-एनसीआर वालों का सालों पुराना सपना अब जल्द ही हकीकत में बदल जाएगा. बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के फेज-3 को आमलोगों के लिए 29 सितंबर को ओपन कर दिया जाएगा. इसकी कुल लंबाई तकरीबन 3.5 किलोमीटर है. यह दिल्लीवालों के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. दिल्ली के लिए यह मरीन ड्राइव से कम नहीं है, क्योंकि यह एलिवेटेड कॉरिडोर यमुना नदी को पार करते हुए सराय काले खां से मिलेगा.