सांवलिया सेठ के खजाने में फिर हुई करोड़ों की बरसात! दूसरे चरण की गिनती ने चौंकाया दान राशि 1660 करोड़ के पार
सांवलिया सेठ के खजाने में फिर हुई करोड़ों की बरसात! दूसरे चरण की गिनती ने चौंकाया दान राशि 1660 करोड़ के पार
Sanwaliya Seth Mandir: मेवाड़ के आराध्य श्री सांवलियाजी मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था एक बार फिर देखने को मिली. मंदिर में दान राशि की दूसरे चरण की गिनती के बाद कुल संग्रह 16 करोड़ 60 लाख 83 हजार रुपये तक पहुंच गया. देशभर से आने वाले श्रद्धालु नकद, आभूषण और अन्य रूपों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं, जिससे हर बार दान राशि उल्लेखनीय रहती है. मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में पारदर्शी तरीके से गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई. सांवलियाजी धाम राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी आस्था का प्रतीक स्वरूप उदारतापूर्वक दान करते हैं.