सांवलिया सेठ के दरबार में धनवर्षा! भंडार की तीन राउंड गिनती में निकले 2424 करोड़ रुपये से ज्यादा टूटा रिकॉर्ड
Sanwaliya Seth Bhandar: राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर देखने को मिली. मंदिर के भंडार की तीन राउंड की गिनती में 24.24 करोड़ रुपये से अधिक की नकद राशि प्राप्त हुई है. बड़ी संख्या में दान पेटियों और भंडार से निकली इस राशि ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के विश्वास को फिर साबित किया है. गिनती की प्रक्रिया मंदिर मंडल के अधिकारियों और बैंक कर्मियों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ की गई. हर माह होने वाली इस गिनती पर प्रदेशभर के श्रद्धालुओं की नजर रहती है और इसे मंदिर की समृद्धि एवं आस्था का प्रतीक माना जाता है.