टेंडर पूरा होते ही सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ाई आधा किलो चांदी की पवन चक्की अनोखे चढ़ावे ने सबको किया हैरान

Sanwaliya Seth Darshan: चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर आधा किलो चांदी से बनी पवन चक्की चढ़ाकर आस्था का अनोखा उदाहरण पेश किया. बताया गया कि टेंडर सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ का आभार व्यक्त करते हुए यह विशेष चढ़ावा अर्पित किया. चांदी की पवन चक्की अपने अनोखे डिजाइन और वजन के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई. मंदिर में अक्सर भक्त अपनी श्रद्धा और विश्वास के अनुसार सोना, चांदी, नकदी तथा अन्य कीमती वस्तुएं अर्पित करते हैं, लेकिन इस तरह की चांदी की पवन चक्की ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है.

टेंडर पूरा होते ही सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ाई आधा किलो चांदी की पवन चक्की अनोखे चढ़ावे ने सबको किया हैरान