मौत नहीं जिंदगी बांटते हैं सुशील! 6 महीने में 100 से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर बने वन्यजीवों के मसीहा
मौत नहीं जिंदगी बांटते हैं सुशील! 6 महीने में 100 से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर बने वन्यजीवों के मसीहा
Sushil Snake Rescuer: सांप का नाम सुनते ही जहां अधिकांश लोग डर जाते हैं, वहीं सुशील ने इन्हीं जीवों को बचाने का मिशन बना लिया है. पिछले 6 महीनों में 100 से अधिक सांपों का सफल रेस्क्यू कर उन्होंने वन्यजीव संरक्षण की मिसाल पेश की है. सूचना मिलते ही सुशील बिना देरी किए मौके पर पहुंचते हैं, सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ते हैं और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ देते हैं. उनका उद्देश्य केवल सांपों की जान बचाना ही नहीं, बल्कि लोगों में यह जागरूकता फैलाना भी है कि अधिकांश सांप जहरीले नहीं होते और उन्हें बिना वजह मारना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है. उनके इस अभियान से अब तक कई लोगों और वन्यजीवों की जान बच चुकी है.