केसरिया-सफेद-हरे फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार रत्नजड़ित मुकुट में दिखा मनमोहक रूप दर्शन को उमड़े भक्त

Khatu Shyam Mandir: खाटूश्याम जी मंदिर में बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मंदिर के दरबार को केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया. फूलों की यह सजावट देशभक्ति की भावना को भी दर्शाती नजर आई. विशेष श्रृंगार के दौरान बाबा श्याम को रत्नजड़ित मुकुट धारण कराया गया, जिसमें उनका स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दिया. बाबा श्याम के इस अलौकिक रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर में भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.

केसरिया-सफेद-हरे फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार रत्नजड़ित मुकुट में दिखा मनमोहक रूप दर्शन को उमड़े भक्त