OMG! पाली के इस गांव में एक साथ नजर आए 200 जहरीले नाग मानसून में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

Pali Hindi News: पाली जिले के अरटिया गांव में मानसून के दौरान एक तालाब के पास करीब 200 जहरीले नाग दिखाई देने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में सांपों के एक साथ नजर आने के बाद ग्रामीणों में भय फैल गया और लोग सतर्क हो गए. विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने के कारण सांप खुले स्थानों और जल स्रोतों के आसपास दिखाई देते हैं. ग्रामीणों को सांपों से दूरी बनाए रखने, उन्हें छेड़ने से बचने और ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना देने की सलाह दी गई है.

OMG! पाली के इस गांव में एक साथ नजर आए 200 जहरीले नाग मानसून में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर