24 दिसंबर को खत्म होने वाला था ये प्रतिबंध तभी पाक ने भारत पर बढ़ा दिया बैन
India- Pakistan News: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगाया गया प्रतिबंध एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है और अब यह 23 जनवरी तक लागू रहेगा. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर यह बैन लगाया था. भारत ने भी पाकिस्तान के विमानों पर बैन लगा रखा है.