नागौर का रेण धाम बना आस्था का केंद्र 268 साल पुरानी रामस्नेही परंपरा आज 150 रामद्वारों के जरिए दुनिया तक पहुंची
नागौर का रेण धाम बना आस्था का केंद्र 268 साल पुरानी रामस्नेही परंपरा आज 150 रामद्वारों के जरिए दुनिया तक पहुंची
Nagaur News: राजस्थान के नागौर जिले के रेण धाम से करीब 268 वर्ष पहले शुरू हुई रामस्नेही संप्रदाय की आध्यात्मिक परंपरा आज विश्वभर में अपनी पहचान बना चुकी है. संत परंपरा और रामनाम के प्रचार से जुड़े इस संप्रदाय के वर्तमान में 150 से अधिक रामद्वारे और लगभग 170 संत समाज सेवा, सत्संग और आध्यात्मिक जागरण का कार्य कर रहे हैं. रेण धाम श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र माना जाता है, जहां देश-विदेश से भक्त पहुंचते हैं. रामस्नेही परंपरा प्रेम, भक्ति, सेवा और सद्भाव का संदेश देती है तथा राजस्थान की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.