अब ट्रेन की छत भी बनाएगी बिजली जोधपुर में जल्द दौड़ेगा सोलर पैनल वाला कोच
जोधपुर में जल्द ट्रेन के डिब्बों की छत पर सोलर पैनल लगाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. 7 किलोवाट क्षमता वाला सिस्टम सालाना करीब 13,400 यूनिट बिजली बनाएगा. इससे एक कोच पर 2.80 लाख रुपए की बिजली और करीब 11 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी का अनुमान है.