Jaipur News: जयपुर को मिलेगी हाईटेक हेल्थ की नई सौगात 700 करोड़ से बनेगा माहेश्वरी मेडिकल इंस्टीट्यूट
Jaipur News: जयपुर को मिलेगी हाईटेक हेल्थ की नई सौगात 700 करोड़ से बनेगा माहेश्वरी मेडिकल इंस्टीट्यूट
जयपुर के गणपतपुरा में करीब 600 से 700 करोड़ रुपए की लागत से माहेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर विकसित किया जा रहा है. 300 बेड से शुरू होने वाले इस हाईटेक हॉस्पिटल की क्षमता भविष्य में 600 बेड तक बढ़ाई जाएगी. यहां इलाज के साथ मेडिकल एजुकेशन, नर्सिंग-पैरामेडिकल ट्रेनिंग और रिसर्च की सुविधाएं भी होंगी. लक्ष्य करीब 5 लाख लोगों को रियायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.