Government Subsidy: खेत तालाब निर्माण पर 90 प्रतिशत अनुदान जल संरक्षण के साथ बढ़ेगी किसानों की आय
Farm Pond Scheme Subsidy : राजस्थान सरकार खेत तालाब योजना के तहत फार्म पॉन्ड पर 90 प्रतिशत तक अनुदान देगी. 0.5 हेक्टेयर भूमि वाले किसान ऑनलाइन या ई मित्र से आवेदन कर सकेंगे. कृषि अधिकारी सुनील कुमार भास्कर ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कम से कम 0.5 हेक्टेयर कृषि भूमि होना आवश्यक है. किसान अपने नाम दर्ज कृषि भूमि पर ही फार्म पॉन्ड का निर्माण करवा सकेंगे.