BHU Hyderabad Gate History: क्या निजाम ने सच में मालवीय जी पर जूती फेंकी थी असली इतिहास जानकर चौंक जाएंगे

Banaras Hindu University Hyderabad Gate: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का हैदराबाद गेट वर्षों से एक चर्चित कहानी की वजह से सुर्खियों में रहा है. इंटरनेट और लोककथाओं में दावा किया जाता है कि बीएचयू के लिए चंदा मांगने पहुंचे पंडित मदन मोहन मालवीय पर हैदराबाद के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान ने जूती फेंकी थी, जिसे बाद में नीलाम कर विश्वविद्यालय के लिए धन जुटाया गया. लेकिन ऐतिहासिक दस्तावेज इस कहानी की पुष्टि नहीं करते. शोधकर्ताओं और तेलंगाना राज्य अभिलेखागार में सुरक्षित रिकॉर्ड बताते हैं कि वर्ष 1920 में निजाम ने आधिकारिक शाही फरमान जारी कर बीएचयू को बिना किसी शर्त के एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया था. उनके इसी योगदान के सम्मान में विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रवेश द्वार का नाम हैदराबाद गेट रखा गया. यह कहानी बताती है कि लोककथाएं और इतिहास हमेशा एक जैसे नहीं होते, और तथ्य अक्सर कहीं अधिक रोचक होते हैं.

BHU Hyderabad Gate History: क्या निजाम ने सच में मालवीय जी पर जूती फेंकी थी असली इतिहास जानकर चौंक जाएंगे