धौलपुर पुलिस की नई पहल! हादसे के बाद पहले 60 मिनट में मिलेगी तुरंत मदद नया रेस्क्यू वाहन बचाएगा कई जिंदगियां
धौलपुर पुलिस की नई पहल! हादसे के बाद पहले 60 मिनट में मिलेगी तुरंत मदद नया रेस्क्यू वाहन बचाएगा कई जिंदगियां
Golden Hour Rescue Vehicle: धौलपुर पुलिस ने सड़क हादसों में घायल लोगों की गोल्डन ऑवर के दौरान जान बचाने के उद्देश्य से एक आधुनिक रेस्क्यू वाहन को सेवा में शामिल किया है. यह विशेष वाहन दुर्घटना स्थल पर तेजी से पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देने और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. सड़क दुर्घटनाओं में शुरुआती 60 मिनट (गोल्डन ऑवर) सबसे अहम माने जाते हैं, क्योंकि इसी दौरान समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है. नए रेस्क्यू वाहन में आवश्यक बचाव उपकरण और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी और तेज़ी से किया जा सकेगा.