Ground Report: पानी में छिप जाते गड्ढे बच्चों की पढ़ाई पर बारिश की मार! सरकारी स्कूल के बाहर जलभराव ने छीना शिक्षा का अधिकार
Ground Report: पानी में छिप जाते गड्ढे बच्चों की पढ़ाई पर बारिश की मार! सरकारी स्कूल के बाहर जलभराव ने छीना शिक्षा का अधिकार
Ground Report: कटेलपुरा गांव में बारिश के बाद सरकारी विद्यालय के बाहर हुए जलभराव और बदहाल रास्ते ने बच्चों की शिक्षा पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है. स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह पानी से भर गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजाना जोखिम उठाकर विद्यालय जाना पड़ रहा है. छोटे बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला. बारिश के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे कई बच्चे स्कूल जाने से भी वंचित रह जाते हैं. स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर जल निकासी की उचित व्यवस्था, सड़क निर्माण और तत्काल मरम्मत की मांग की है.