1 जुलाई से राजस्थान के सभी स्कूलों में शुरू होगा अभियान शिक्षक करेंगे छात्रों की आंखों की जांच जानें प्लान
1 जुलाई से राजस्थान के सभी स्कूलों में शुरू होगा अभियान शिक्षक करेंगे छात्रों की आंखों की जांच जानें प्लान
School Eye Checkup Rajasthan: राजस्थान में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से स्कूलों में विशेष आंखों की जांच अभियान शुरू किया जाएगा. इस अभियान के तहत सरकारी और संबंधित विद्यालयों में शिक्षक विद्यार्थियों का प्रारंभिक दृष्टि परीक्षण (Vision Screening) करेंगे. जांच के दौरान जिन बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या या आंखों की कमजोरी के संकेत मिलेंगे, उन्हें आगे विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास विस्तृत जांच के लिए भेजा जाएगा. इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आंखों की समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि उनकी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े. शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से चलाए जाने वाले इस अभियान में शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.