Alwar News: सरिस्का में भर्तृहरि धाम के पास दिखे 3 पैंथर बकरी का शिकार करते देख सहमे श्रद्धालु

Alwar News : सरिस्का टाइगर रिजर्व के बीच स्थित भर्तृहरि धाम में इन दिनों बारिश के मौसम के चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. इसी बीच मंदिर जाने वाले मार्ग पर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया. देर रात जंगल से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे एक साथ तीन पैंथर को बकरी का शिकार करते देखा. यह पूरा घटनाक्रम कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड भी किया. इससे कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक पैंथर के शिकार करने की घटना सामने आई थी. लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए सरिस्का प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है. नियमों का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है.

Alwar News: सरिस्का में भर्तृहरि धाम के पास दिखे 3 पैंथर बकरी का शिकार करते देख सहमे श्रद्धालु