Bhiwadi News: 90 किलोमीटर में 3 टोल अब बदलेगी व्यवस्था भिवाड़ी के खिजूरीबास टोल पर हाईकोर्ट ने सरकार से कही बड़ी बात

Alwar Bhiwani News : राजस्थान हाईकोर्ट ने भिवाड़ी के खिजूरीबास टोल प्लाजा को 4 महीने में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. यह आदेश डॉ. अनिल कुमार सिंह की जनहित याचिका पर आया. सरकार ने कोर्ट को बताया कि भूमि अधिग्रहण सहित टोल शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निस्तारण कर दिया. मामले में राज्य सरकार, राजस्थान रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RIDCOR) और नगर परिषद भिवाड़ी को पक्षकार बनाया गया था.

Bhiwadi News: 90 किलोमीटर में 3 टोल अब बदलेगी व्यवस्था भिवाड़ी के खिजूरीबास टोल पर हाईकोर्ट ने सरकार से कही बड़ी बात