Soniji Ki Nasiyan: असली सोने से सजेगी ऐतिहासिक सोनी जी की नसियां 30 कारीगरों ने 4 साल में तैयार किया भव्य रूप
Ajmer Soniji Ki Nasiyan: अजमेर की प्रसिद्ध सोनी जी की नसियां को नया और भव्य स्वरूप देने का काम किया गया है. इसके लिए करीब चार साल तक 30 कारीगरों ने मेहनत की. परिसर में असली सोने की नक्काशी और बारीक कारीगरी को खास रूप दिया गया है. नया स्वरूप तैयार होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षक कला और पारंपरिक कारीगरी देखने का अवसर मिलेगा.