बाबा बर्फानी की यात्रा होगी आसान! पहली बार लखनपुर में ही मिलेगा रजिस्ट्रेशन और RFID कार्ड
दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 57 दिनों की वार्षिक यात्रा तीन जुलाई से पहलगाम और बालटाल मार्ग पर शुरू होने वाली है. श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना होने से पहले जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास में ठहरते हैं और इसके बाद पवित्र गुफा की ओर बढ़ते हैं, जहां प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है.