वैष्‍णो देवी 1 मोड़ 150 फीट खाई 2 पर‍िवारों का नहीं बचा कोई नाम लेने वाला

Akhnoor Accident News:हाथरस यूपी से 60 से ज्‍यादा लोग निकले तो माता वैष्णो देवी और प्रसिद्ध शिवखोड़ी में बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए थे पर नहीं मालूम था उन्हें कि रास्ते में उनके साथ ये हादसा हो जाएगा. नन्हे-नन्हें बच्चों समेत 22 लोगों की मौत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर आने-जाने वाले की आंख नम हो रही थी.

वैष्‍णो देवी 1 मोड़ 150 फीट खाई 2 पर‍िवारों का नहीं बचा कोई नाम लेने वाला
हाइलाइट्स मरने वालों में 11 पुरुष, 9 मह‍िलाएं और दो बच्‍चे शाम‍िल है. इस हादसे में 2 पर‍िवार के सभी सदस्‍यों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना जिले के चौकी चोरा क्षेत्र के तुंगी-मोड़ पर हुई है. जम्मू. जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए. जम्मू अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बड़े हादसे से हर कोई सहम गया और दूध पीते बच्चों समेत अब तक 22 लोगों की इस हादसे में जान चली गई. मरने वालों में 11 पुरुष, 9 मह‍िलाएं और दो बच्‍चे शाम‍िल है. वहीं प्रशासन ने इस हादसे में घायल होने वाले लोगों की सूची भी जारी कर दी है. इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के डिप्टी गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी इस पर गहरा दुख जताया है. वहीं बताया जा रहा है क‍ि इस हादसे में 2 पर‍िवार के सभी सदस्‍यों की मौत हो गई है. हाथरस यूपी से 70 से ज्‍यादा लोग निकले तो माता वैष्णो देवी और प्रसिद्ध शिवखोड़ी में बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए थे पर नहीं मालूम था क‍ि रास्ते में उनके साथ यह हादसा हो जाएगा. नन्हे-नन्हें बच्चों समेत 22 लोगों की मौत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर आने-जाने वाले की आंखें नम हो रही थी. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ की टीम की तरफ से शवों को निकालते देख भी हर कोई इस हादसे पर अफसोस जता रहा था. यहीं नहीं घायलों और शवों को निकालने के बाद रेस्क्यू टीम ने बस से यात्रियों का सामान और बर्तन भी निकाले जिन्हें देखकर लगा कि यात्री लंबी यात्रा पर निकले थे, जो इस हादसे से अधूरी रह गई. इस हादसे में लक्ष्‍मण प्रसाद और उनके पूरे पर‍िवार की मौत हो गई है. इसमें लक्ष्‍मण प्रसाद उनकी पत्‍नी अनाम‍िका, बेटी नैना और बेटे रूद्रा की मौत हो गई है. यह सभी उत्‍तर प्रदेश के नया के रहने वाले थे. वहीं इस समरजीत और उनकी पत्‍नी सीमा की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के चौकी चोरा क्षेत्र के तुंगी-मोड़ पर हुई है. उन्होंने बताया कि बस करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 12:35 बजे बस जिसका नंबर UP81CT-4058 था खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 22 यात्रियों की मौत हो गई और 53 घायल हो गए. बस उत्‍तर प्रदेश के हाथरस से श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोरी जा रही थी और इसके बाद बस को माता वैष्‍णो देवी जाना था. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शवों को अखनूर जिला अस्पताल में भेज दिया गया है. घायलों में से सात को अखनूर अस्पताल में और बाक‍ियों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है क‍ि घायलों को पहले इलाज के लिए अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गंभीर हालत में छह लोगों सहित 48 लोगों को एंबुलेंस में जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया क‍ि घायल यात्रियों को जीएमसी अस्पताल लाया गया है. उनमें से छह की हालत गंभीर है. मरीजों को समय पर उपचार दिया जा रहा है. कैसे हुआ हादसा घायल यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस का ड्राइवर एक मोड़ से गुजर रहा था तो दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी. बस चालक ने जैसे की कार को बचाने की कोश‍िश की तो मोड़ होने की वजह से बस खाई में जा ग‍िरी. खाई गहरी होने के चलते कई यात्र‍ियों ने मौके पर ही दम तोड़ द‍िया और बाकी घायलों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. घटना में घायल हुए लोगों ने बताया कि वह शिव खोरी की तीर्थयात्रा के लिए आए थे. इसके बाद उन्‍हें आगे माता वैष्‍णो देवी भी जाना था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) फैसल कुरैशी, परिवहन आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. एसएसपी ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री नहीं थे. एसएसपी और जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने घायलों का हालचाल जानने के लिए जीएमसी अस्पताल का भी दौरा किया. पीएम मोदी ने कहा है क‍ि अखनूर में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं. बस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. एलजी ने इस दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है. Updated, DETAIL OF 54 INJURED PERSONS IS AS UNDER: – 1. Krishna age 13 yrs S/O Jai Veer R/O Aligarh, UP 2. Jai veer age 50 yrs S/O Gure Singh R/O Aligarh, UP 3. Amravati age 45 yrs W/O Unknown R/O Aligarh, UP 4. Satyaveer Singh age 45 yrs S/O Jhangi Singh R/O UP 5. Goutam Singh age 55 yrs S/O Sundar Singh R/O UP 6. Sunita age 35 yrs W/O Bobby R/O UP 7. Radha age 60 yrs W/O Sardar R/O UP 8. Anju age 18 yrs D/O Saspal R/O UP 9. Subash Chander age 34 yrs S/O Lal Singh R/O Mathura, UP 10. Anju age 34 yrs W/O Jai Veer R/O Bharatpur, Rajasthan 11. Shanti age 65 yrs W/O Mahinder R/O Aligarh, UP 12. Kajal age 16 yrs D/O Satyender R/O Naya, UP 13. Sanjay Kumar age 40 yrs S/O Suresh Singh R/O Aligarh, UP 14. Prashant Choudhary age 21 yrs S/O Neeraj Kumar R/O Mathura, UP 15. Urvesh age 40 yrs W/O Satya R/O UP 16. Unknown female age about 30 yrs 17. Unknown male age 60 yrs 18. Puniya age 70 yrs W/O unknown R/O UP 19. Yash age 08 yrs S/O & R/O not known 20. Yogveer age 30 yrs S/O not known R/O UP 21. Rakesh age 25 yrs S/O Rajinder Singh R/O U.P 22. Geeta age 30 yrs W/O Jai veer R/O Aligarh 23. Yash age 11 yrs S/O & R/O not known 24. Jatin age 17 yrs S/O Shamsher R/O Narella Haryana 25. Geeta age 35 yrs W/O Chander Mohan R/O U.P 26. Raghuveer age 70 yrs S/O Hardam Singh R/O Mathura, UP 27. Sangeeta age 27 yrs W/O Arvinder R/O UP 28. Sanjay age 38 yrs S/O Gure Singh R/O Aligarh UP 29. Munni Devi age 57 yrs W/O Umar Pal R/O UP 30. Sharda Devi age 65 yrs W/O Shamvir Singh R/O Aligarh UP 31. Mannu age 06 yrs S/O Arvinder R/O UP 32. Jatin age 12 yrs S/O Ajeet R/O UP 33. Munni age 50 yrs W/O Amar Singh R/O Rajasthan 34. Rinku age 25 yrs S/O Mahinder Pal R/O Aligarh, UP 35. Devo age 58 yrs W/O Sultan Singh R/O Aligarh, UP 36. Radha age 28 yrs W/O Pawan R/O Aligarh, UP 37. Neelma age 32 yrs W/O Har veer R/O Bharatpur, Rajasthan 38. Gopal age 18 yrs S/O Bhagwan Singh R/O UP 39. Yashoda age 48 yrs W/O Dharamvir R/O Bharatpur, Rajasthan 40. Bhagwan Singh age 48 yrs S/O Rajinder Singh R/O UP 41. Rajinder Singh age 52 yrs S/O Shiv Ram Singh R/O UP 42. Ranveer Singh age 70 yrs S/O Babu Lal R/O Mathura UP 43. Arjun age 18 yrs S/O Radhey Shyam Singh R/O UP 44. Rajwanti age 50 yrs W/O Satvir Singh R/O UP 45. Anita age 48 yrs W/O Shivender Singh R/O UP 46. Urmila age 45 yrs W/O Sham Vir Singh R/O UP 47. Rakesh age 47 yrs S/O Than Singh R/O UP 48. Pranav age 10 yrs S/O Bhupinder Singh R/O UP 49. Neelam age 30 yrs W/O Bhupinder Singh R/O UP 50. Munni Devi age 50 yrs W/O unknown R/O unknown 51. Geeta age 35 yrs W/O Shashi Pal R/O UP 52. Shashi Pal age 38 yrs S/O Rajinder Singh R/O UP 53. Suman age 25 yrs W/O Pritam R/O UP 54. Gourav age 09 yrs S/O Pritam R/O UP ……………..All admitted in GMC Jammu. DETAIL OF 22 DEAD PERSONS IS AS UNDER:- 1. Male = 11 (unidentified) 2. Female = 08 (unidentified) 3. Children = 02 (unidentified) 4. Dharampati age about 42 yrs W/O Radhay Sham R/o Aligarh, UP. Tags: Bus Accident, Jammu and kashmirFIRST PUBLISHED : May 30, 2024, 20:24 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed