एयर इंडिया हादसे की रिपोर्ट पर पायलटों ने क्यों जताया शक FIP ने पूछे 5 सवाल

Air Idia rash Report: एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे की अंतरिम जांच रिपोर्ट पर फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने गंभीर सवाल उठाए हैं. संगठन का आरोप है कि AAIB की रिपोर्ट में कॉकपिट चेतावनी संदेशों और संभावित इलेक्ट्रिकल फेल्योर से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल नहीं की गईं. FIP का कहना है कि उसके द्वारा कराए गए बोइंग 787 सिम्युलेटर टेस्ट्स में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो रिपोर्ट की टाइमलाइन से मेल नहीं खाते. संगठन ने सरकार से मांग की है कि अंतिम रिपोर्ट जारी करने से पहले AAIB स्वतंत्र सिम्युलेटर परीक्षण कराए. पायलट संगठन ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की क्षति, RAT सिस्टम की टाइमिंग और जांच प्रक्रिया को लेकर कुल पांच बड़े सवाल उठाए हैं.

एयर इंडिया हादसे की रिपोर्ट पर पायलटों ने क्यों जताया शक FIP ने पूछे 5 सवाल