Agniveer News: 50 से 75 फीसदी अग्निवीर परमानेंट! जवानों को मिलेगी पक्की नौकरी तीनों सेनाओं ने क्यों बदला मन
Agniveer News: अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीनों सेना 50-75% अग्निवीरों की नौकरी पक्की करने के पक्ष में है. उनका मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों के अनुभव से चुनौतिपूर्ण परिस्थियों से निपटने में बड़ी राहत मिली थी. ऐसे में केवल चार साल में रिटायर कर दिए जाने की वजह से अग्निवीरों की ट्रेनिंग का उनको पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा. अब सेना के इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला रक्षा मंत्रालय और सेना को लेना है.