होर्मुज के बाद अब खड़ा हुआ बाब-अल-मंदेब का जिन्न पेट्रोल-LPG छोड़ो संकट में भारत का 200 अरब डॉलर का कारोबार
होर्मुज के बाद अब खड़ा हुआ बाब-अल-मंदेब का जिन्न पेट्रोल-LPG छोड़ो संकट में भारत का 200 अरब डॉलर का कारोबार
यमन में हूती विद्रोहियों की बढ़ती ताकत ने भारत की समुद्री चिंता बढ़ा दी है. बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के आसपास हूतियों की पकड़ मजबूत होने से भारत के 200 अरब डॉलर से ज्यादा के कारोबार और तेल-गैस सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है. खुफिया आकलन के मुताबिक, अगर जहाजों को लाल सागर से बचकर अफ्रीका के दक्षिणी छोर से जाना पड़ा तो यात्रा 10 से 14 दिन लंबी हो सकती है. इससे ईंधन, बीमा और माल ढुलाई का खर्च बढ़ सकता है. वहीं, इस क्षेत्र में काम कर रहे 20 हजार से ज्यादा भारतीय नाविकों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है.