कभी किताब प्रेमियों से गुलजार रहने वाला आबिड्स बुक मार्केट अब सूना ऑनलाइन शॉपिंग ने 80% तक घटाया कारोबार

Hyderabad Hindi News: हैदराबाद का ऐतिहासिक आबिड्स संडे बुक मार्केट, जो कभी पुस्तक प्रेमियों की पहली पसंद हुआ करता था, अब गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है. विक्रेताओं के अनुसार, मोबाइल स्क्रीन की बढ़ती लत, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल रीडिंग के बढ़ते चलन के कारण बाजार का कारोबार करीब 80 प्रतिशत तक घट गया है. पहले हर रविवार यहां हजारों लोग किताबें खरीदने पहुंचते थे, लेकिन अब ग्राहकों की संख्या लगातार कम हो रही है. इससे छोटे पुस्तक विक्रेताओं की आजीविका प्रभावित हुई है.

कभी किताब प्रेमियों से गुलजार रहने वाला आबिड्स बुक मार्केट अब सूना ऑनलाइन शॉपिंग ने 80% तक घटाया कारोबार