मानसून करने जा रहा है खेल 90KM की रफ्तार से हवा 19 राज्यों में घटाटोप बारिश मौसम पर IMD का लेटेस्ट अलर्ट
मानसून करने जा रहा है खेल 90KM की रफ्तार से हवा 19 राज्यों में घटाटोप बारिश मौसम पर IMD का लेटेस्ट अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: देश में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव मोड में दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने 16 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी और उत्तरी भारत में वज्रपात और पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है. वहीं मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे के भीतर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है. पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और भूस्खलन की चेतावनी जारी हुई है. मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.