समंदर में चक्रवात पहाड़ों पर लैंडस्लाइड! बंगाल की खाड़ी में बना खतरनाक सिस्टम दिल्ली-यूपी से मुंबई तक IMD का अलर्ट
समंदर में चक्रवात पहाड़ों पर लैंडस्लाइड! बंगाल की खाड़ी में बना खतरनाक सिस्टम दिल्ली-यूपी से मुंबई तक IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: देशभर में मानसून अब सबसे सक्रिय दौर में पहुंच गया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी वेदर सिस्टम के असर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कुछ इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन का जोखिम बढ़ने की आशंका जताई गई है. मछुआरों, किसानों और यात्रियों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है. इस खबर में पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल.