गर्मी या झमाझम मानसून की सुस्ती के बीच 19 राज्यों में आंधी-बारिश का IMD अलर्ट 23 जून को पलटेगा मौसम

Aaj Ka Mausam Live: देश में मानसून की सुस्त चाल के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 19 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. IMD के अनुसार 23 जून के आसपास मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है और महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है, इससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

गर्मी या झमाझम मानसून की सुस्ती के बीच 19 राज्यों में आंधी-बारिश का IMD अलर्ट 23 जून को पलटेगा मौसम