झारखंडः रांची में सड़क हादसे में युवक मौत के बाद बवाल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

Ranchi News: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. लोगों को शांत करने की भरसक कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग करते नजर आए.

झारखंडः रांची में सड़क हादसे में युवक मौत के बाद बवाल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव
रांची. झारखंड के रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र सीठियो स्थित रिंग रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और करीब साढ़े 3 घंटे तक सड़क को जम कर दिया. इसके बाद पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद ग्रामीन सड़क से हटे. ग्रामीणों के सड़क जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और लोग जाम में फंसे रहे. इस दौरान पथराव भी किया गया. दानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में तुपुदाना ओपी क्षेत्र के गरसूल अंबाटोली गांव निवासी तिजुवा खोया (35) को मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अपने गांव जाने के लिए रिंग रोड क्रास कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग स्पॉट पर पहुंच. सड़क पर टायर जलाकर और ईट पत्थर रखकर रिंग रोड को दोनों तरफ से जाम कर दिया. रिंग रोड में 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना से लोग काफी आक्रोशित थे, और रोड से बाइक को भी पार नहीं होने दिया. इस दरिम्यान आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों पर पथराव भी किया. नशे में धुत कुछ युवक पुलिस पर भी पथराव करने लगे. हालांकि, जल्द ही पुलिस ने वैसे युवकों को वहां से खदेड़ दिया. इससे थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी भी मच गई. आपके शहर से (रांची) झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब रांची खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला चतरा कोडरमा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पश्चिमी सिंहभूम पलामू पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सराईकेला-खरसांवा साहेबगंज सिमडेगा हजारीबाग Jharkhand 20-20 | झारखंड की 20 बड़ी ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | 22 November 2022 Jamtara: गौ कथा पर गांधी मैदान में प्रवचन, मो. फैज ने गौपालन से होने वाले फायदे के बारे में बताया Dhanbad: Case में फ़साने की धमकी देता ASI हुआ गिरफ्तार | ACB Arrest ASI | Latest Hindi News Ranchi: राज्यपाल ने वापस भेजा बिल, Hemant Soren करेंगे TAC की meeting | Johar Jharkhand | Hindi News Lohardaga आयेंगे Mahendra Singh Dhoni, Cricket प्रतियोगिता में होंगे शामिल। Hindi News Jamshedpur: मानगो ब्रिज पर आग से अफरा-तफरी, थमी रही रफ़्तार | Johar Jharkhand | Latest Hindi News Jharkhand 20-20 | Jharkhand की 20 बड़ी ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | Top Headlines | 22 Nov 2022 Ranchi: Vinod Singh को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान, जनता का जताया धन्यवाद | Hindi News Bokaro में लगा खेलो झारखंड खेलो Camp, तीरंदाजों का लगा जमघट | Latest Hindi News Update Palamu: शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित, आपको क्यों शुक्रवार तक करना होगा इंतजार? कारण जानिए Tourists को लुभाएगा Godda, शुरू होगी पर्यटकों के लिए Water Boating | Latest Hindi News Update झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब रांची खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला चतरा कोडरमा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पश्चिमी सिंहभूम पलामू पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सराईकेला-खरसांवा साहेबगंज सिमडेगा हजारीबाग स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. लोगों को शांत करने की भरसक कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग करते नजर आए. परिजनों को क्या क्या सहायता दी गई मामले की जानकारी एसडीओ दीपक मिश्रा और नामकुम के प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल को दी गई. बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल प्रखंड के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे. प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, विधायक प्रतिनिधि माधो कच्छप, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय आनंद नायक, सौदाग पंचायत के मुखिया पतरस, पूर्व मुखिया गणेश कच्छप, सीठियो पंचायत के पूर्व मुखिया शंकर कच्छप सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा मृतक की पत्नी को तत्काल 10 हजार की आर्थिक सहायता और 2 क्विंटल चावल और विधवा पेंशन के साथ प्रधानमंत्री आवास देने की बात कही गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल द्वारा मृतक की पत्नी शुकरो खोया को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये दिए गए. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Jharkhand Police, Ranchi Police, Road accidentFIRST PUBLISHED : November 23, 2022, 10:40 IST