भागती रही कार छत पर चिपका रहा पुलिसवाला 40 KM तक चला पीछा पकड़ा गया 300 KG गुटखा

Coimbatore Car Chase: तमिलनाडु के कोयंबटूर में गुटखा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिसवाले ने ऐसा पीछा किया, जिसका वीडियो अब चर्चा में है. पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी कार दौड़ाते रहे, लेकिन हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन चलती कार की छत पर चढ़ गए और करीब 40 किलोमीटर तक उसे पकड़े रहे. आखिरकार पुलिस और एंबुलेंस ने कार को घेरकर रोक लिया. तलाशी में कार से करीब 300 किलो गुटखा बरामद हुआ है.

भागती रही कार छत पर चिपका रहा पुलिसवाला 40 KM तक चला पीछा पकड़ा गया 300 KG गुटखा