2 नए फोर-लेन पुलों से खत्म होगा ट्रैफिक जाम 584 करोड़ के मेगा प्लान में क्या है जिससे बदलेगी अहमदाबाद की सूरत
अहमदाबाद की शहरी तस्वीर बदलने और बुनियादी ढांचे को हाईटेक बनाने के लिए गुजरात सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शहरवासियों को कुल 583.9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. इस बड़े पैकेज में शहर के सबसे व्यस्त इलाकों को जाम से मुक्ति दिलाने वाले दो प्रमुख फोर-लेन ओवरब्रिज शामिल हैं. इनमें 127.9 करोड़ का वाडज जंक्शन फ्लाईओवर और करीब 99 करोड़ का मकरबा रेलवे ओवरब्रिज जनता के लिए खोल दिए जाएंगे.