कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं ये दो मछलियां खाने में कभी न करें उपयोग
कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं ये दो मछलियां खाने में कभी न करें उपयोग
बिहार में खाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ मछलियां सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक थाई मांगुर और बिग हेड कार्प का सेवन कैंसर सहित गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. इन दोनों मछलियों के पालन और बिक्री पर बिहार सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे इनका कारोबार कर रहे हैं. माधोपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. जगपाल बताते हैं कि थाई मांगुर तालाब की सड़ी-गली चीजें और मृत जीव तक खा लेती है, जिससे इसमें लेड जैसे हानिकारक तत्व जमा हो जाते हैं. वहीं बिग हेड कार्प तालाब के इको-सिस्टम को नुकसान पहुंचाती है और कई बीमारियों की वजह बन सकती है. जानिए कौन सी मछली खाने के लिए है सुरक्षित