एक ग्राम बी वेनम की कीमत एक लाख रुपये जानिए क्यों है इतना महंगा

मधुमक्खी का विष (बी वेनम) अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद कीमती माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार बी-बॉक्स में पाली गई मधुमक्खियों से निकला एक ग्राम विष एक लाख रुपये तक बिकता है, जबकि एक किलो की कीमत करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. माधोपुर स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के कीट विशेषज्ञ डॉ. नीरज बताते हैं कि एक ग्राम विष निकालने के लिए करीब 10 हजार मधुमक्खियों की जरूरत होती है. यह प्रक्रिया आसान नहीं है और इसे विशेष उपकरणों व सीमित मौसम में ही किया जा सकता है. एक बॉक्स से सीमित मात्रा में ही विष प्राप्त होता है.

एक ग्राम बी वेनम की कीमत एक लाख रुपये जानिए क्यों है इतना महंगा