महंत स्वामी महाराज का 92वां जन्मजयन्ती महोत्सव मनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी बना
परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मजयंती महोत्सव का आयोजन बड़ी भव्यता और दिव्य भाव से संपन्न हुआ. बी.ए.पी.एस. स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब दो लाख भक्त, 800 से अधिक संत और हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए. इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.