सुल्तानपुर में करिया बझना बाबा बगहा बाबा मरी माई धाम में मन्नत पूरी होने पर बांधते हैं घंटी जाने मान्यता
सुल्तानपुर में करिया बझना बाबा, बगहा बाबा और मरी माई धाम में मन्नत पूरी होने पर घंटियां बांधी जाती हैं. करिया बझना बाबा का यह स्थल बहुत बड़ा नहीं है लेकिन यहां पर मौजूद नीम का पेड़ कई सौ साल पुराना है. स्थानीय लोग बताते हैं कि उनकी कई पीढ़ियों ने इस पेड़ को देखा है. यहां पर जिन लोगों की मांगी गई मन्नत पूरी होती है वह यहां गंटी बांधते हैं.