सुल्तानपुर आएं तो जरूर चखें 60 साल पुरानी फैजाबादी चाट का स्वाद यहां शाम होते ही लग जाती है लोगों की भीड़
उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला खान पान और देशी व्यंजन के बारे में भी काफी फेमस जिला माना जाता है. यहां पर कई ऐसी दुकानें हैं जो अलग-अलग रेसिपी के माध्यम से लोगों को काफी पसंद आती हैं उन्हीं में से एक है कुड़वार नाके की चाट की दुकान जिसे फैजाबादी चाट के नाम से जाना जाता है तो आईए जानते हैं क्यों फेमस है यहां का चाट.