संभल घूमने का प्लान है तो इन 5 ऐतिहासिक जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
संभल अपनी ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक आस्था और अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है. यहां का घंटाघर मंदिर, प्राचीन किले, बूढ़े बाबा का मंदिर, हनुमान-शिव मंदिर और छतरी वाला कुआं प्रमुख आकर्षण हैं. मुगलकालीन वास्तुकला से लेकर आस्था के केंद्रों तक, संभल घूमने के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है जहां इतिहास और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है.