नोएडाः कंप्यूटर की चलती फिरती डिजिटल क्लास गरीब बच्चों को मुफ्त में मिल रही कंप्यूटर शिक्षा
नोएडाः कंप्यूटर की चलती फिरती डिजिटल क्लास गरीब बच्चों को मुफ्त में मिल रही कंप्यूटर शिक्षा
स्पार्क मिंडा ग्रुप की डिजिटल बस को चलते-फिरते स्मार्ट क्लासरूम की तरह तैयार किया गया है. बस के अंदर आधुनिक कंप्यूटर, डिजिटल बोर्ड और बच्चों के बैठने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की गई है. यहां आने वाले बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी से लेकर जरूरी डिजिटल स्किल्स तक सिखाई जाती हैं. इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है. बच्चों को प्रैक्टिकल तरीके से कंप्यूटर चलाने और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है, जिससे उनकी तकनीकी समझ बेहतर हो सके.