दुधवा के जंगलों में गैंडों का कुनबा बढ़ा शावकों सहित संख्या हुई 53 पर्यटकों के लिए खुशखबरी वन्यजीव संरक्षण में बड़ी उपलब्धि
दुधवा के जंगलों में गैंडों का कुनबा बढ़ा शावकों सहित संख्या हुई 53 पर्यटकों के लिए खुशखबरी वन्यजीव संरक्षण में बड़ी उपलब्धि
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के उपनिदेशक जगदीश आर. ने कहा कि दुधवा में एक सींग वाले गैंडों की संख्या बढ़कर 53 तक पहुंचना वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि यह सफलता वन विभाग की सतत निगरानी, वैज्ञानिक प्रबंधन, सुरक्षित आवास और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य गैंडों के प्राकृतिक आवास को और अधिक सुरक्षित बनाना, उनके प्रजनन को प्रोत्साहित करना तथा संरक्षण व्यवस्था को लगातार मजबूत करना है.