यह प्रशासनिक चूक नहीं करोड़ों भक्तों की आस्था पर चोट राम मंदिर दानपेटी विवाद पर RSS सख्त
कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हुई प्रांत प्रचारक बैठक में आरएसएस ने अयोध्या राम मंदिर की दानपेटी में हुई कथित अनियमितता पर गहरा दुख जताया है. संघ ने स्पष्ट किया कि यह करोड़ों भक्तों की आस्था से जुड़ा संवेदनशील विषय है. आरएसएस ने इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भविष्य में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की अपेक्षा जताई है.