जौनपुर का राजा साहब पोखरा खो रहा पहचान कभी धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों का था केंद्र आज पड़ा वीरान
जौनपुर का राजा साहब पोखरा खो रहा पहचान कभी धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों का था केंद्र आज पड़ा वीरान
Jaunpur news: खासनपुर-पचहटिया मार्ग पर जंक्शन ओवरब्रिज के पास स्थित राजा साहब पोखरा आज अपने पुराने गौरव को खोता जा रहा है. कभी यह स्थान जौनपुर के प्रमुख उत्सव स्थलों में गिना जाता था. कार्तिक पूर्णिमा और विजयादशमी पर यहां लोगों की भारी भीड़ जुटती थी. दशहरा मेले में राजा जौनपुर की सवारी, रावण वध की लीला और रावण दहन आकर्षण का केंद्र होते थे. समय के साथ शहर में जगह-जगह मेले लगने लगे और राजा साहब पोखरे की रौनक कम होती गई. आज ऐतिहासिक पहचान रखने वाला यह स्थान वीरान नजर आता है.