सावन आते ही खनक उठीं फिरोजाबाद की हरी चूड़ियां नई डिजाइन पर महिलाएं हुईं फिदा
सावन और हरियाली तीज को देखते हुए फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में हरे रंग की नई डिजाइन वाली बोरोशिल चूड़ियां और कंगन छा गए हैं. 30 रुपये से शुरू होने वाली इन बैंगल्स की देश ही नहीं, विदेशों तक मांग है. नग, गोल्डन वर्क और प्रिंटेड डिजाइन वाली वैरायटी महिलाओं को खूब पसंद आ रही है.