कम कीमत शानदार चमक यू हीं नहीं फिरोजाबाद के क्रिस्टल कांच के कंगन बन रहे फैशन ट्रेंड
फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी मार्केट में क्रिस्टल कांच के स्टाइलिश कंगन महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं. मोर, हाथी और फूल जैसी आकर्षक डिजाइनों वाले ये कंगन ₹150 से शुरू होते हैं. ऑफिस, त्योहार और शादी-पार्टी हर मौके के लिए ये बजट-फ्रेंडली और फैशनेबल विकल्प माने जा रहे हैं.